फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर के अस्पताल में आठ बेड की डायलिसिस यूनिट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
किडनी के रोगियों को अब डायलिसिस के लिए रोहतक पीजीआई या अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि झज्जर के सामान्य अस्पताल में डीसीडीसी किडनी केयर कंपनी की तरफ से डायलिसिस यूनिट शुरू कर दी गई है। इस दौरान सोमवार को सिलानी गेट निवासी पवन कुमार को डायलिसिस के लिए पहले मरीज के रूप में भर्ती किया गया। इससे पहले बहादुरगढ़ में भी डायलिसिस यूनिट चालू की गई थी। लेकिन उस समय झज्जर में एमओयू होने के बावजूद भी डायलिसिस यूनिट चालू नहीं हो पाई थी। लेकिन देर आए दुरुस्त आए वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए संबंधित कंपनी ने झज्जर में डायलिसिस यूनिट स्थापना का कार्य करते हुए मरीजों को सुविधा प्रदान करना शुरू कर दिया है। अभी अस्पताल में आठ बेड की यूनिट चालू की गई है और जल्द ही इस यूनिट में आठ बेड और लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विधानसभा में उठ चुका मुद्दा
विधानसभा सत्र के दौरान विधायक गीता भुक्कल द्वारा मांगे गए सवाल के जवाब संबंधित कंपनी के तरफ से 10 दिन में झज्जर अस्पताल में डायलिसिस यूनिट शुरू करने के लिए कहा था। गीता भुक्कल इस मुद्दे को सदन में दो बार उठा चुकी हैं।
सप्ताह में दो या तीन बार दी जाती हैं डायलिसिस
किडनी के मरीजों को एक सप्ताह में दो-तीन बार डायलिसिस दी जाती है। एक बार में करीब चार घंटे तक का समय लगता है। झज्जर जिले के दो सामान्य अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध हो गई है। फिलहाल झज्जर में डायलिसिस के रोगियों का इलाज शुरू हो गया है।
विज्ञापन

2017 में हुआ था एमओयू
झज्जर में डायलिसिस यूनिट की स्थापना के लिए वर्ष 2017 में स्वास्थ्य विभाग व कंपनी के बीच एमओयू साइन हुआ था। उस समय 31 दिसंबर 2017 तक डायलिसिस यूनिट शुरू करने की योजना तैयार की गई थी। लेकिन यह योजना करीब डेढ़ साल से अधर में लटकी हुई थी। अब सितंबर 2019 में यह यूनिट शुरू हो पाई है।
अभी नहीं हुआ है रेट निर्धारण
डायलिसिस के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में कितनी फीस ली जाएगी, इसका निर्धारण अभी नहीं हो पाया है। फीस निर्धारण नहीं होने के चलते अभी सामान्य मरीजों का इलाज शुरू नहीं किया गया है। केवल पैनल में शामिल लोगों के लिए ही यह सुविधा शुरू की गई है। विधिवत शुभारंभ के समय ही रेट निर्धारण होगा।
सामान्य अस्पताल झज्जर में आठ बेड की यूनिट चालू की जा रही है। जल्द ही इस यूनिट में आठ बेड और लगाए जाएंगे। फिलहाल आठ मशीनें चालू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी कार्य पूरे करके दे दिए गए हैं। अब कंपनी की तरफ से यूनिट सुचारु रूप से चलाई जानी है।
विज्ञापन

डॉ. संजय सचदेवा, एसएमओ, सामान्य अस्पताल झज्जर।
डायलिसिस यूनिट की स्थापना कर दी गई है। एक मरीज को भर्ती किया गया था। जल्द ही यूनिट का विधिवत रूप से शुभारंभ किया जाएगा।
योगेश कुमार, प्रभारी डायलिसिस यूनिट झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें