फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने से प्रसूता की मौत

विज्ञापन
शव मिलने के इंतजार में बैठे महिला के परिजन। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
गांव सुंदरहेटी में एक प्रसूता की मौत हो गई। मामले की सूचना दी गई तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रश्मि पत्नी रविंद्र गांव सुंदरहेटी ने मंगलवार को दादरी के अस्पताल में एक लड़की को जन्म दिया। जहां से प्रसूता को छुट्टी मिल गई थी। बुधवार को सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसके परिजन उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मृतका की बुआ माया के बयान पर आगामी कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम करो परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने से प्रसूता की मौत का मामला सामने आया था। नागरिक अस्पताल में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
- रविंद्र सिंह, जांच अधिकारी, थाना साल्हावास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें