फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मातनहेल कालेज में प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

विज्ञापन
31jjrp06- गांव मातनहेल स्थित राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में आयोजित दीक्षांत समारोह में विद्या​र - फोटो : 1
विज्ञापन
साल्हावास। गांव मातनहेल स्थित राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में मंगलवार को प्रथम दीक्षांत समारोह एवं वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक के भूगोल विभाग के विभाग अध्यक्ष व डीन छात्र कल्याण प्रोफेसर डाक्टर सुधीर मलिक ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सतवीर सिंह ने की। प्राचार्य ने कॉलेज के वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। समारोह के दौरान स्नातक के विद्यार्थियों को डिग्री वितरित की गई। इस अवसर पर डॉ. सुमन भट्टी, डॉ. नवीन पूनिया, डॉ. अन्नू, डॉ. दीक्षा, राजवीर सिंह जाखड़, साक्षी, ऋषभ गोयल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें