फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लघु कथा सम्मेलन में माता प्रसाद शुक्ल हुए सम्मानित

Mon, 15 Sep 2025 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 67 : सिरसा में सम्मानित हुए साहित्यकार माता प्रसाद शुक्ल। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सिरसा में हिंदी दिवस पर हरियाणा प्रादेशिक लघु कथा मंच की ओर से अखिल भारतीय लघु कथा सम्मेलन किया गया। इसमें बहादुरगढ़ निवासी और हरियाणा के वरिष्ठ साहित्यकार माता प्रसाद शुक्ल को लघु कथा लेखन में दिए गए योगदान के लिए लघु कथा सेवी सम्मान दिया गया।
विज्ञापन


शुक्ल की अनेक विधाओं में डेढ़ दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। आयोजन में मुख्यातिथि राजस्थान के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामकुमार घोटड़ रहे। अध्यक्षता सिरसा के जयदेव सहदेव जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान ललित मोहन जैन ने की। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानिया के रिटायर्ड प्रिंसिपल पवन कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन में हरियाणा के वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. डॉ. रूप देवगन, डॉ. शील कौशिक, हरीश सेठी झिलमिल, डॉ. ज्ञान प्रकाश पीयूष, पंजाब के योगीराज प्रभाकर व मध्य प्रदेश के अनेक साहित्यकार शामिल हुए। इसमें हरियाणा प्रादेशिक लघुकथा मंथ, सिरसा के प्रो. रूप देवगुण संरक्षक व मुख्य संयोजक डॉ. शील कौशिक संयोजक, हरीश सेठी झिलमिल सह संयोजक, प्रो. (डॉ.) आरती बंसल उप संयोजक का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें