फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मास्टर चांद सिंह अहलावत ने जीते 4 स्वर्ण पदक, रचा इतिहास

Wed, 16 Apr 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। चौथी खेलों इंडिया मास्टर्स एथलेटिक्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 11 से 14 अप्रैल तक दिल्ली के खेल गांव स्टेडियम में करवाया गया, जिसमें 18 राज्यों के दो हजार के लगभग पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 84 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग खिलाड़ी मास्टर चांद सिंह अहलावत ने शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो और हैमर थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन

मास्टर चांद सिंह अहलावत ने बताया कि उन्होंने अपने 65 वर्ष के खेल जीवन में अनेक रिकार्ड स्थापित किए हैं। चार हजार के लगभग राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए हैं, जिन्हें राष्ट्रपति सम्मानित कर चुकी हैं। उन्होंने सैकड़ों खिलाड़ियों को कोचिंग दी है। वह अब तक 783 पदक जीतकर डीघल गांव, झज्जर जिला, हरियाणा और राष्ट्र का नाम ऊंचा कर चुके हैं। इस वर्ष थाईलैंड में होने वाली एशियन मास्टर्स प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय फैडरेशन ने भारतीय टीम में उनका चयन हुआ है। उनका अगला लक्ष्य वर्ल्ड कप जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें