हवाई फायर कर की लूट
स्कॉर्पियो सवार उतर कर आए और हवाई फायर करते हुए कहा जो तुम लोगों के पास है वह हमें दे दो नहीं तो हम सबको जान से मार देंगे। स्कॉर्पियो सवार युवकों ने कार से चालक मोबाइल व 2500 रुपये नकदी, उमेद का मोबाइल, उमेद की मां संतोष से एक हजार रुपये नकदी व सोने की बालियां, उमेद की पत्नी रितु का मोबाइल व दोनों कानों की आर्टिफिशियल बालियां व उमेद की बहन रेणू के सोने की बालियां लेकर मौके से फरार हो गए।
रात करीब 2 बजे जवाहर लाल नेहरू कैनाल के पास गुरुग्राम शीतला माता मंदिर पर टैक्सी लेकर जा रहे गांव सुरपूरा निवासी परिवार के साथ स्कॉर्पियो सवार नकाबपोश युवकों ने लूट की है। टैक्सी चालक की शिकायत पर स्कॉर्पियो सवार नकाबपोश युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-विकास कुमार, थाना प्रभारी बेरी।