फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेपाल मूल की शादीशुदा महिला ने चार साल छोटे प्रेमी संग लगाया फंदा

Mon, 20 Nov 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। शहर के पटेल नगर में प्रेमी जोड़े ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला नेपाल की रहने वाली थी, जबकि युवक बिहार मूल का निवासी था, वह अविवाहित था। युवती पहले से शादीशुदा थी। दोनों बहादुरगढ़ के एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16, 17 में एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-6 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाए। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिए।
बिहार के जिला सीतामढ़ी के थाना क्षेत्र के गांव का मूल निवासी युवक (18 साल) एचएसआईआईडीसी स्थित एक फुटवियर कंपनी में करीब दो साल से नौकरी करता था। वह शहर के में किराये के कमरे में रहता था। निकट ही एक कमरे में नेपाल मूल की महिला (22) भी पति के साथ रहती थी। महिला के दो बच्चे हैं। वह नेपाल में ही रहते हैं। दोनों सहमति संबंध (रिलेशनशिप) में रहने लगे, जबकि महिला का पति अलग कमरे में रहता है। सालभर पहले पति-पत्नी में संबंध पूरी तरह खत्म हो गए। रविवार को युवक के कमरे में दोनों ने छत के पंखे से रस्सी बांधकर फंदा लगाया और झूल गए। दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास में रहने वाले पड़ोसी को किसी काम के लिए युवक से मिलना था। वह कमरे पर पहुंचा तो दोनों पंखे से लटके हुए थे। यह खबर कॉलोनी में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते कुछ ही मिनट में घटनास्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई। सेक्टर-6 थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें