फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध संबंध के चलते हुई थी दिल्ली के उज्जवा निवासी की हत्या

Mon, 20 Nov 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। नौ दिन पहले गांव अकहेड़ी मदनपुर के एरिया में जेएलएन नहर के पंप हाउस पर बोरी में बंद मिले व्यक्ति की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। उसकी हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। मृतक की पत्नी दिल्ली के उज्जवा निवासी शिव कुमार की फैक्टरी में काम करती थी। शिव कुमार और मृतक की पत्नी के बीच अवैध संबंध हो गए थे। इसका उसके पति को पता चला गया था।
पति को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी शिवकुमार ने अपने भांजे के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। प्राथमिक जांच में पुलिस ने मृतक की जेब से मिले नंबरों की कॉल डिटेल हासिल की थी, जिनके आधार पर पुलिस ने शिवकुमार निवासी उज्जवा दिल्ली व भूपेंद्र निवासी बौंद कलां जिला चरखी दादरी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अवैध संबंधों को लेकर आपसी विवाद की रंजिश के कारण व्यक्ति को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया। उसे दोनों आरोपी घर से बुलाकर ईसापुर ढांसा बॉर्डर के नजदीक जंगल में ले गए और वहीं पर गाड़ी में ही गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद आरोपियों द्वारा शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए बोरी में बांधकर बेरी के नजदीक नहर में डाल दिया गया। दोनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

यह था मामला
लगभग 9 दिन पहले गांव अकहेड़ी मदनपुर के एरिया में जेएलएन नहर के पंप हाउस पर बोरी में बंद व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी। थाना साल्हावास की पुलिस टीम द्वारा छानबीन की गई तो एक कार्ड बरामद हुआ। कार्ड पर लिखे नंबरों पर जब संपर्क किया गया तो मृतक का भाई परिवारजनों के साथ सिविल अस्पताल झज्जर पहुंचा। यहां पर उन्होंने शव की पहचान अपने भाई के तौर पर की।
मृतक के भाई ने शिकायत दी कि 31 अक्तूबर से उसका भाई घर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी थाना जाफरपुर में दर्ज करवाई गई थी। 11 नवंबर की शाम को मोबाइल फोन द्वारा सूचना मिली कि अकहेड़ी मदनपुर जेएलएन नहर के पंप हाउस पर बोरी में बंद एक व्यक्ति का शव मिला है, जिसकी शिनाख्त के लिए वे 11 नवंबर को सिविल अस्पताल झज्जर पहुंचे और शव की पहचान की। उन्हें शक है कि उसके भाई की किसी अज्ञात ने हत्या की है और शव को छुपाने के लिए उसे नहर में डाल दिया है। आरोपियों के खिलाफ थाना साल्हावास में हत्या का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान शिवकुमार निवासी उज्जवा दिल्ली और भूपेंद्र निवासी बौंद कलां जिला चरखी दादरी के तौर पर की गई। अवैध संबंधों के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
- निरीक्षक प्रकाश चंद, थाना प्रबंधक साल्हावास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें