फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, साल 2020 में हुई थी शादी, ससुराल पक्ष पर केस दर्ज

Mon, 17 Nov 2025 01:35 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर

सार

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर पति तरुण, सास राजवंती व ननद अन्नू देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के जुआ निवासी तेजपाल ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी लक्ष्मी की शादी 2020 में शिव कॉलोनी बेरी गेट निवासी तरुण के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले लक्ष्मी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। बच्चा न होने पर लक्ष्मी को ताने देते थे।

इस कारण लक्ष्मी ने शनिवार शाम को घर में फंदा लगा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें