फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गणेश महोत्सव को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक

Fri, 11 Sep 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। गणेश महोत्सव नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। गणपति स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजारों में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाओं के साथ पूजा सामग्री और सजावट के सामान की दुकानें सज गई हैं। खासकर महिलाएं गणेश महोत्सव के लिए प्रतिमा, पूजा सामग्री और घर की सजावट का सामान खरीदती नजर आ रही हैं।
शहर के बाजार में मुरली की दुकान पर भगवान गणेश की छोटी-बड़ी और विभिन्न रंगों व डिजाइनों की प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। इनके साथ रंग-बिरंगी मालाएं, सजावटी झालर, पूजा की थालियां, फूलों की लड़ियां और अन्य धार्मिक सामग्री भी रखी गई है। श्रद्धालु अपनी पसंद और घर में स्थापना के स्थान के अनुसार प्रतिमाओं का चयन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश महोत्सव को लेकर बच्चों और महिलाओं में भी खासा उत्साह है। महिलाएं पूजा स्थल की सजावट के लिए विशेष रूप से सामग्री खरीद रही हैं। दुकानदार मुरलीधर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गणेश प्रतिमाओं और पूजा सामग्री की मांग बढ़ी है। विकास नगर निवासी पुष्पा देवी ने बताया कि इस बार बाजार में सुंदर और आकर्षक डिजाइन वाली प्रतिमाएं आई हैं। उन्होंने गणपति स्थापना के लिए प्रतिमा सहित पूजा और सजावट की सामग्री खरीदी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें