फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में चढ़ने लगा दिवाली का रंग

Fri, 06 Nov 2015 12:58 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई हैं। पोस्टरों, रंग-बिरंगी लड़ियों और तोहफों की बिक्री तेजी से शुरू हो गई है। चाइनीज और देसी दोनों किस्मों के सामान बाजार में बिक रहे हैं।
विज्ञापन


 शहर के मेन बाजार, रेलवे रोड, नजफगढ़ रोड, पुराना कमेटी चौक और पुरानी सब्जी मंडी में साज-सज्जा के सामान की दुकानें लग गई हैं।

रंग-बिरंगी लड़ियां, फूलों की माला, प्लास्टिक माला, मोतियों की माला और गोटेदार लड़ियां ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षिक कर रही हैं। बाजारों में पोस्टरों की स्टाल भी लग गई हैं।

इसलिए इन दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। गिफ्ट गैलरीज भी रोशन हैं। रंग-बिरंगी लाइट के लैंप, डिजिटल सीनरीज, लेजर लाइट बाक्स, गणेश-लक्ष्मी की डिजिटल मूर्तियां और आकर्षक फूल-गुलदस्ते ग्राहकों को अपनी ओर खींच रहे हैं।
विज्ञापन


गिफ्ट गैलरी संचालक विकास ने बताया कि ग्राहक लैंप, मूर्ति और घर को सजाने के लिए गुलदस्तों की खरीदारी कर रहे हैं।

बादली के बाजार गुलजार
कहीं एक के साथ एक फ्री तो कहीं कुछ सामान के साथ अन्य सामान फ्री। कहीं पर कूपन का प्रलोभन दिया जा रहा है तो कहीं पर दामों में 80 प्रतिशत तक छूट का लालच ग्राहकों को देने की स्कीम बाजार में दिखाई दे रही है।

बादली में कोई भी दुकानदार दीपावली पर मौका चूकना नहीं चाहता। दुकानदार अपने सामान का ज्यादा से ज्यादा प्रचार और बिक्री करने के लिए ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अलग से स्कीमें दे रहे हैं।

दीपावली का त्यौहार जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे ही बाजारों पर दीपावली का रंग भी चढ़ता जा रहा है। बाजारों में एक अलग प्रकार की ही रंगत देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


चारों ओर दुकानें सजने लगी हैं। इलेक्ट्रोनिक्स आइटम की तो मानो पूरी तरह से बहार आ चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें