फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को खुला बाजार, खरीदारी का दौर रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सोमवार और मंगलवार को लॉकडाउन का फैसला वापस लेने के बाद सोमवार को बाजार खुला रहा। दिन भर बाजारों में लोगों की चहल कदमी जारी रही। बाजारों में दिन भर खरीदारी का दौर जारी रहा। वहीं दुकानदारों व व्यापार मंडल के प्रधान से इस बारे में आज उनकी राय जानी तो उन्होंने कहा कि सरकार को लॉकडाउन जैसे फैसले हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए लेने चाहिए। जिस प्रकार सरकार लॉकडाउन को लेकर फैसले ले रही थी। वह आमजन व व्यापारी वर्ग के लिए सही नहीं थे।
विज्ञापन

प्रतिक्रिया
सरकार को व्यापारी नेताओं से भी इस बारे में राय लेनी चाहिए। ताकि फैसलों से छोटा दुकानदार व व्यापारी को नुकसान ना हो और उन्हें परेशानी ना झेलनी पड़े।
- रमेश कुमार, दुकानदार।
इस बार लॉकडाउन के कारण इतिहास में सबसे ज्यादा महंगा सोना हुआ है। लॉकडाउन में सोना का आयात-निर्यात बंद हो गया। जो पहले से था वही बिक रहा है। महंगे भाव होने का कारण लॉकडाउन के दौरान कारीगर भी ना होने का है। इससे सोने व चांदी के भाव पर प्रभाव पड़ा है।
- गगन, स्वर्णकार।
अब सरकार पर विश्वास नहीं रहा। बड़े-बड़े उद्योग वालों के कहने पर बाजार में बंद करने के लिए प्लान बनाए जा रहे हैं। जबकि गरीब लोगों पर यह भारी पड़ रहा है। लॉकडाउन में गरीब लोगों तक घर में जाकर भोजन पहुंचाया है। आज तक सरकार ने एक को भी फायदा नहीं पहुंचाया। सरकार ने बिजली के बिलों के अंदर छूट व बैंक से लोन में छूट देनी चाहिए। अमीर लोगों का साथ दिया जा रहा है। बार-बार व्यापारियों व गरीब लोगों से मजाक ना किया जाए।
विज्ञापन

- राकेश अरोड़ा, प्रधान व्यापार मंडल, झज्जर।
बार-बार लॉकडाउन लगाकर सरकार लोगों के साथ मजाक कर रही है। पहले जब सरकार ने लॉकडाउन लगाया उस समय हर वर्ग ने साथ दिया था। फिर लॉकडाउन खोलकर कभी दो दिन लॉकडाउन लगाने का फैसला हर वर्ग को परेशान करने वाला था। जिसको वापस लिया गया है।
विज्ञापन

- हुकम सिंह, प्रधान सब्जी मंडी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें