फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट कमेटी किसानों की अर्थव्यवस्था की रीढ़ : धनखड़

Sat, 01 Nov 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
किसानों के हित में काम : धनखड़-फोटो 56 : पदभार ग्रहण समारोह में मौजूद ओमप्रकाश धनखड़ व अन्य।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि मार्केट कमेटी किसानों की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम किसानों और व्यापारियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए मंडी क्षेत्र के विकास के लिए काम करेगी। भाजपा किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन

धनखड़ बहादुरगढ़ की अनाज मंडी में स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में नव नियुक्त चेयरमैन विनोद और वाइस चेयरमैन प्रदीप के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। वहीं जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक और नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने भी शिरकत की।
विकास वाल्मिकी ने कहा कि किसानों और आढ़तियों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि किसानों की मेहनत का हर एक दाना खरीदा जाए और उन्हें उनकी फसलों का उचित मूल्य समय पर मिले। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी मंडी के विकास को नई दिशा प्रदान करेगी।
विज्ञापन

विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। मंडियों में पारदर्शिता, तकनीकी सुधार और आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के प्रयास लगातार जारी हैं ताकि किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, जिला पार्षद रवि बराही, मनोनीत पार्षद अमित कौशिक, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन रामकंवार सैनी, मनोज राठी, मंजीत पांचाल, संजय सैनी, पंकज गर्ग समेत अन्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। चैंपियनशिप के दौरान प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते खेल निदेशक सहित अन्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें