फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शूटिंग लीग ऑफ इंडिया प्रतियोगिता में निशाना लगाएंगी मनु भाकर

विज्ञापन
24jjrp07- शूटर मनु भाकर।
विज्ञापन
साल्हावास। देश में पहली बार आयोजित होने वाले इंडियन शूटिंग लीग को लेकर शूटिंग के खिलाड़ियों में उत्साह है। यह प्रतियोगिताएं 24 नवंबर से शुरू होंगी और 7 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। इसमें मनु भाकर भी हिस्सा लेंगी। हालांकि इसकी जगह तय नहीं हुई है।
विज्ञापन

ओलंपियन शूटर मनु भाकर के पिता रामकिशन भाकर व मां डाॅक्टर सुमेधा भाकर ने बताया कि पहली बार होने वाली प्रतियोगिता में मनु भाकर मैदान में उतरेगी। इसमें पिस्टल (10 मीटर, 25 मीटर), राइफल (10 मीटर, 50 मीटर 3 पोजीशन) और शॉटगन (ट्रैप और स्कीट) में मिश्रित टीम स्पर्धाएं शामिल होंगी। लीग में 8 फ्रेंचाइजियों के 96 खिलाड़ी आमने-सामने होंगे। गौरतलब है कि पेरिस में आयोजित ओलंपिक खेलों में भी मनु भाकर के नाम दोहरा कांस्य पदक प्राप्त करने का रिकॉर्ड बना हुआ है।


6 लड़कों व 6 लड़कियों को बनाकर बनेगी एक टीम
लीग में 8 फ्रेंचाइजियों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। एक टीम में 12 शूटिंग खिलाड़ी शामिल रहेंगे, जिनमें 6 लड़के और 6 लड़कियां शामिल होंगी। भारतीय निशानेबाजों के लिए पहली बार शूटिंग लीग का आयोजन नेशनल राइफल एसोसिएशन की ओर से कराया जा रहा है।
विज्ञापन



लीग में होंगे तीन इवेंट्स
इस लीग में तीन इवेंट्स शामिल रहेंगे, जिनमें पिस्टल इवेंट में 10 मीटर और 25 मीटर शूटिंग, राइफल इवेंट्स में 10 मीटर और 50 मीटर श्री पॉजिशन और शॉटगन इवेंट्स में ट्रैप व स्कीट इवेंट्स शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें