-फोटो 54 : मानसी का स्वागत करते पार्षद जितेंद्र राठी।
बहादुरगढ़। गांव सराय औरंगाबाद की बेटी मानसी राठी ने 12वीं कक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र व अपने परिजनों का नाम रोशन किया है। भारतीय शैली कुश्ती संघ के राष्टीय कार्यकारी अध्यक्ष व नफे सिंह राठी के पुत्र जितेंद्र राठी ने नकद पुरस्कार देकर मानसी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मानसी की इस उपलब्धि से अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वह भी मानसी की तरह मेहनत कर अच्छे अंक प्राप्त करेंगी, जिसके बाद वह किसी भी क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल कर सकती हैं। मानसी के दादा बलजीत राठी सहित रामनिवास सैनी, सज्जन सैनी आदि ने मानसी को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।