18jjrp10- साल्हावास। प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र। फोटो-संवाद
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में शनिवार को डाॅ. सत्यव्रत के निर्देशन में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम के संयोजक डाॅ. अमरदीप ने कहा कि युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करके ही एक स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षा और प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. अनीता रानी ने कहा कि नशा मुक्ति के द्वारा ही हम युवाओं के लिए एक सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। नशा मुक्ति विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में छात्रा सोनिका प्रथम, नेहा द्वितीय और बेबी चौधरी तृतीय रही। संवाद