फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार लकड़ी व्यापारी की मौत

Sun, 16 Jul 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहद गांव के निकट रोहतक-दिल्ली रोड पर शुक्रवार शाम को ट्रक की चपेट में आने से लकड़ी व्यापारी की मौत हो गई। वह बहादुरगढ़ में रहते थे और सांपला में व्यवसाय करते थे। आसौदा थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सांपला में लकड़ी व्यवसाय करने वाला मंदीप (23 वर्ष) सांखोल में सेक्टर-6 की पुलिया नंबर-3 के पास रहते थे। अन्य दिनों की तरह शुक्रवार की सुबह भी वह व्यवसाय के लिए सांपला गए थे। मंदीप व उनके मामा रविन्द्र साथ मिलकर काम करते थे। दिनभर काम करने के बाद शाम को दोनों अपने-अपने घर के लिए चल पड़े। मंदीप बाइक से आगे-आगे चल रहे थे। उनका मामा गांव दहकोरा निवासी रविन्द्र अपनी कार से मंदीप के पीछ-पीछे चल रहे थे। शाम करीब सवा छह बजे उन्होंने रोहद टोल नाका क्रॉस किया। रोहद गांव जाने वाले कट के पास पहुंचे तो मंदीप की बाइक को टोल की तरफ से आए एक ट्रक की चपेट में आ गई। इससे उनकी मौेके पर ही मौत हो गई। इस दौरान चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़ कर भाग गया। सूचना मिलने पर आसौदा थाना पुलिस ने घटना स्थल व अस्पताल में पहुंच कर जांच की और मृतक मंदीप के मामा रविन्द्र के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। मंदीप का विवाह मार्च 2023 में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें