फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: समूह चर्चा में मंजू, टीना और अन्नु ने को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
30jjrp01- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करती वकता। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह के मार्गदर्शन में गणित विभाग में गणित और एआई पर विस्तार व्याख्यान, भूगोल विभाग में समूह चर्चा और प्रबंधन विभाग में नवाचार और उद्यमिता विकास पर गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय रोहतक के प्रो. प्रवेश कुमार ने बताया कि आधुनिक दौर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है और इसमें गणित की भूमिका सबसे अहम है। डाटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ही भविष्य के सभी क्षेत्र में क्रांति लाने वाला है।
उन्होंने विद्यार्थियों को पाइथन जैसी आधुनिक प्रोग्रामिंग भाषाओं का प्रयोग करते हुए स्वयं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डाटा साइंस के क्षेत्र में पारंगत करने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रो. पुष्पेंद्र काद्यान ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन

भूगोल विभाग में होर्मुज जलडमरूमध्य के भौगोलिक और रणनीतिक महत्व पर आयोजित समूह चर्चा में एमए प्रथम वर्ष की मंजू, टीना और अन्नु ने पहला स्थान, एमए प्रथम वर्ष की वर्षा तथा बीए प्रथम वर्ष की मानसी और वंशिका ने दूसरा स्थान और एमए प्रथम वर्ष के पंकज तथा बीए प्रथम वर्ष के कर्ण और देवव्रत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
निर्णय प्राध्यापिका सुनीता बेनीवाल, राजमल और राकेश सैनी ने किया। बीबीए के विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों जैसे डिजिटल स्टार्टअप, ग्रामीण विकास आधारित व्यवसाय, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े उद्यम तथा तकनीकी नवाचार से संबंधित रोचक और उपयोगी विचार साझा किए।
तीन सर्वश्रेष्ठ विचारों में हेमंत ने पहला, बसंत ने दूसरा और पायल एवं मनदीप ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। विस्तार व्याख्यान का आयोजन प्रो. संदीप कुमार, समूह चर्चा का आयोजन डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया और नवाचार गतिविधियों का आयोजन पंकज कुमार ने किया। आयोजन में डॉ. ललित कुमार, शमशेर, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. जय भगवान, डॉ. नरेंद्र, सुरेंद्र सिंह, डॉ. जीनम, डॉ. चिंकी, सविता और पूनम ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें