29jjrp03- झज्जर। चुनाव के बाद शपथ लेते अध्यापक संघ के सदस्य। स्त्रोत- संघ
झज्जर। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ और स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया) का 15वां त्रिवार्षिक सम्मेलन राजकीय उच्च विद्यालय लाडपुर में रमेश जाखड़ की अध्यक्षता में हुआ। वर्तमान जिला प्रधान ने कहा कि वह साथियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हैं। इसमें मनजीत गुलिया जिला प्रधान, अजय बेरी सचिव निर्वाचित हुए। सुनील कुमार कोषाध्यक्ष, ईश्वर सिंह उपप्रधान, कृष्ण बाल्यान सहसचिव तथा इंद्रजीत सिंह संगठन सचिव, प्रचार सचिव पंकज शर्मा, लेखा परीक्षक संदीप राजन व कार्यालय सचिव विजय कुमार नियुक्त किए गए। संवाद