फोटो 67: कार में पकड़ी गई अवैध शराब।
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ शहर में इंटर स्टेट नाकों सहित कुल 15 नाके लगाए गए हैं। जिन पर तैनात जवानों द्वारा संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की दुरुस्त चेकिंग की जा रही है ताकि किसी प्रकार से अवैध शराब,अवैध हथियार, ड्रग्स आदि की तस्करी न हो सके। रविवार को किसान चौक बहादुरगढ़ पर लगे नाके पर तैनात जवानों ने चेकिंग के दौरान केएमपी की तरफ से आने वाली एक कार को रुकवा कर चेक किया। इसमें दो व्यक्ति बैठे थे। कार में शराब कि पेटियां भरी हुई थीं। इसकी गिनती करने पर 12 पेटी देसी शराब व अंग्रेजी शराब की पांच पेटियां व कुछ बोतलें मिलीं। शराब के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रविंद्र व मुकेश निवासी परनाला बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया। संवाद
फोटो 67: कार में पकड़ी गई अवैध शराब।