फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीरपुर का मंजीत बना फ्लाइंग ऑफिसर

Sat, 11 Jul 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव वजीरपुर के होनहार युवा मंजीत काद्यान का एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर सेलेक्शन होने पर गांव वासियों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया की मंजीत शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। वर्ष 2009 में मंजीत के पिता की मृत्यु होने के बाद मंजीत की माता शीलवंती ने बड़ी मेहनत के बाद अपने दो पुत्रों व पुत्री को बेहतरीन शिक्षा देकर इस मुकाम पर पहुंचाया है।

उन्होंने बताया कि मंजीत का छोटा भाई मनीष काद्यान भी भारतीय सेना में सेकेंड लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत है। मंजीत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही ग्रहण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पिता की मृत्यु के बाद दोनों भाइयों का अधिकारी बनना गांव के लिए गौरव की बात है। वहीं मंजीत ने अपनी इस उपलब्धि का सारा श्रेय अपनी माता व गुरुजनों को दिया है।

उन्होंने कहा कि माता की कड़ी मेहनत व गुरुजनों के सहयोग से ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें