साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बहु में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शनिवार को स्लोगन लेखन, पोस्टर बनाओ, कोलाज बनाओ व रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
महिला प्रकोष्ठ इंचार्ज डॉ. रीना ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर कर भाग लिया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणवीर सिंह आर्य ने भविष्य में भी प्रतियोगिताओं में आगे बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्राओं में छुपी हुई प्रतिभा का पता चलता है। उन्होंने छात्राओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. सुखबीर सिंह, डॉ. पंकज, पूजा शर्मा, रेखा बाई, मोनिका व संगीता रानी ने निभाई। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः रीना बी.ए प्रथम वर्ष, योगिता बीकॉम प्रथम वर्ष व निकिता बीकॉम प्रथम वर्ष से रहे। रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः रीतू बीए प्रथम वर्ष, स्नेहा बीकॉम तृतीय वर्ष व हेमा बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः मनीषा बीए प्रथम वर्ष, मीना कुमारी बीए द्वितीय वर्ष व बिमला बीए प्रथम वर्ष से रहे। कोलाज बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः प्रीति बीए प्रथम वर्ष, भारती बीकॉम प्रथम वर्ष व अर्चना बीए द्वितीय वर्ष से रहे।