16jjrp09- राजकीय महाविद्यालय बहु में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत-कॉलेज
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बहु में सरस्वती महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में प्रश्नोतरी हुई। प्रश्नोतरी में दस और भाषण प्रतियोगिता में 13 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नोतरी में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मनीषा ने प्रथम और भाषण प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष से प्रीति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. मोहन कुमार ने बताया कि जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को 23 जनवरी को सरस्वती महोत्सव के समापन समारोह पर पेहवा तीर्थ कुरुक्षेत्र में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। मौके पर कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।