-फोटो 60 : मांडौठी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक लेते विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मांडौठी मंडल की एक बैठक शुक्रवार को सेक्टर-2 स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेता एवं विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक व मांडौठी मंडल अध्यक्ष महावीर दलाल ने की। दिनेश कौशिक ने कार्यकर्ताओं को मन की बात कार्यक्रम के दिन अपने अपने बूथ पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने कहा कि 25 मई को प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर पूरे मंडल के बूथ स्तर पर सुने जाने को लेकर तैयारी की गई। कौशिक ने कहा कि मंडल के सभी शक्ति केंद्र के बूथों पर बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथों पर मन की बात बूथ समिति सदस्यों तथा स्थानीय लोगों के साथ सुनेंगे। बैठक में मन की बात की मंडल की टोली, मन की बात के मंडल संयोजक, सह-संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, आईटी मंडल प्रमुख, सह प्रमुख, सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्षसमेत सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-फोटो 60 : मांडौठी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक लेते विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक। विज्ञप्ति
-