फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: योगा ट्रेडिशन और ड्यूल इवेंट में मानसी ने मारी बाजी

विज्ञापन
-फोटो 91 : योगा प्रतियोगिता में जौहर दिखाती खिलाड़ी। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। शहर के राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में चल रही खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन कई मुकाबले हुए। हालांकि, बरसात के कारण बुधवार को लड़कियों की अधिकांश प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गईं। वहीं, शतरंज, कबड्डी व योगा की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एथलेटिक्स, कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो व बॉक्सिंग की प्रतियोगिताएं वीरवार को आयोजित की जाएंगी।

राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में लड़कियों के अंडर-14, 17 व 19 वर्ग की शतरंज, कबड्डी व योगा की निर्णायक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अंडर-17 लड़कियों के योगा ट्रेडिशनल इवेंट में रामा भारती स्कूल की मानसी ने पहला तथा जसोर खेड़ी की शीतल ने दूसरा स्थान हासिल किया। आर्टिस्टिक योगा में रामा भारती की गरिमा ने पहला स्थान प्राप्त किया। ड्यूल इवेंट में रामा भारती की मानसी ने पहला तथा गरिमा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


अंडर-19 योगा के ट्रेडिशनल इवेंट में बाल भारती की लावण्या ने पहला, माजरी की वंशिका ने दूसरा तथा नैंसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिक इवेंट में लावण्या ने पहला स्थान हासिल किया। ड्यूल इवेंट में बहादुरगढ़ की सुहानी ने पहला तथा रामा भारती की वंशिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रिदमिक ड्यूल में स्कॉलर ग्लोबल की प्राची ने पहला तथा वंशिका ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


वहीं, अंडर-19 लड़कियों की शतरंज प्रतियोगिता में माजरी की कृतिका ने पहला, परनाला की खुशी ने दूसरा तथा अदिति ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर डीपीई विजय छिल्लर, शमशेर, सतीश कुमार, मंजीत सिंह, सुनील खत्री, सुनील राणा, सोनिका, मंजू मालिक, नीलम, अंजू, पूनम, गीता, नीलम, स्वीटी हुड्डा व शशि सांगवान ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

-फोटो 91 : योगा प्रतियोगिता में जौहर दिखाती खिलाड़ी। स्रोत स्कूल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें