फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सगे भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, बहन को फोन करके बोला- मैंने श्रीकांत को मार दिया है

Thu, 02 Jul 2026 08:57 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़

सार

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव बागघराई निवासी 28 वर्षीय श्रीकांत के रूप में हुई है। वह अपने बड़े भाई अरुण के साथ छोटूराम नगर में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन
bahadurgarh murder - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ शहर के छोटूराम नगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां मेहनत-मजदूरी करने वाले एक युवक की उसके सगे बड़े भाई ने हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने वारदात के तुरंत बाद अपनी बहन को फोन कर कहा, मैंने श्रीकांत को मार दिया है, आकर ले जाओ। पहले तो बहन ने इसे मजाक समझा, लेकिन बार-बार फोन आने पर जब परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


बहन को फोन करके बताया मैंने भाई को मार दिया है

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव बागघराई निवासी 28 वर्षीय श्रीकांत के रूप में हुई है। वह अपने बड़े भाई अरुण के साथ छोटूराम नगर में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता था। मृतक की बहन रूबी ने बताया कि रात 12 बजकर 51 मिनट पर अरुण का उनके पास फोन आया। अरुण ने कहा, मैंने श्रीकांत को मार दिया है, इसे यहां से ले जाओ या आकर देख लो। पहले उसे लगा कि भाई मजाक कर रहा है, लेकिन आरोपी ने तीन-चार बार लगातार फोन कर यही बात दोहराई। रूबी ने उसे डांटते हुए कहा कि सुबह ड्यूटी पर जाना है, क्यों परेशान कर रहा है, लेकिन वह हत्या की बात पर अड़ा रहा।

अनहोनी की आशंका होने पर रूबी ने रिश्ते में मामी लगने वाली महिला को फोन कर मौके पर भेजा। वहां पहुंचने पर स्थिति गंभीर मिली, इसके बाद मकान मालिक और प्रेम नगर में रहने वाले भाई सोनू को सूचना दी गई। सोनू जब मौके पर पहुंचा तो श्रीकांत का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। सूचना मिलते ही लाइनपार थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। परिजनों के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी अरुण फरार हो गया। उससे कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। सुबह एक बार किसी महिला ने उसका मोबाइल उठाया, जिसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें