फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर-रोहतक रोड पर गांव शेरिया के नजदीक शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रोहतक के गांव सिलानी निवासी राहुल ने घायल को अपनी कार में बैठाकर तुरंत उपचार के लिए रोहतक पीजीआई पहुंचाया।
विज्ञापन

पीजीआई में चिकित्सकों ने घायल का उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने राहुल निवासी गांव सिलानी के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना करने का मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद फरार वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए रोहतक पीजीआई के शवगृह में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें