फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रेन से कटकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बराही फाटक के नजदीक रेलवे लाइन पर सोमवार रात एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि सुसाइड नोट में किसी को भी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। राजकीय रेलवे पुलिस बहादुरगढ़ ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान करीब 36 वर्षीय संदीप गुलिया के रूप में हुई है। संदीप बादली के गांव लाडपुर का रहने वाला था। सोमवार की रात को बराही फाटक के पास किसी की नजर रेलवे ट्रैक पर पड़े शव पर गई। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। व्यक्ति के धड़ से गर्दन अलग थी। लिहाजा आत्महत्या की आशंका जताई गई। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इस नोट में मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया गया था। कपड़ों में मिले वोटर कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया।
मंगलवार को पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई। दोपहर को शव परिजनों को सौंप दिया गया। संदीप ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया, ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों ने भी किसी तरह की कोई शिकायत पुलिस को फिलहाल नहीं दी है। संदीप की पत्नी यहां एक अस्पताल में नर्स है। संदीप किन परिस्थितियों में रेलवे लाइन तक पहुंचा, ये भी जांच का विषय है। जांच अधिकारी राजेश मुदगिल का कहना है कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया है। घटना की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें