फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला के घर आने जाने की रंजिश में श्रमिक को पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। थाना साल्हावास क्षेत्र के एक गांव में एक प्रवासी श्रमिक का महिला के घर आना जाना था। सोमवार को दोपहर तीन बजे महिला के परिवार व अन्य लोगों ने प्रवासी श्रमिक के साथ मारपीट की। पिटाई में प्रवासी श्रमिक को को गंभीर चोट लगी। जिसे राहगीरों ने पीजीआई रोहतक में इलाज के लिए भर्ती करवाया। इलाज के दौरान ही प्रवासी मजदूर ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीजीआई रोहतक पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता के बयान पर क्षेत्र की एक महिला व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत में पालाराम निवासी फतेहपुरा ,तहसील नीमराणा, जिला अलवर राजस्थान ने बताया कि 41 वर्षीय उनका पुत्र निहाल सिंह साल्हावास क्षेत्र में मजदूरी करता था। पत्नी से अनबन के चलते उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ उसके मायके में रहती थी। उनके पुत्र निहाल सिंह का साल्हावास क्षेत्र की ही एक महिला के घर आना जाना था। सोमवार को दिन में 3:00 बजे उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली कि उनके लड़के के साथ मारपीट की गई है और वह सड़क के किनारे पर पड़ा है। कुछ राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए पीजीआई रोहतक पहुंचाया है। सूचना मिलने पर वे पीजीआई रोहतक पहुंचे जहां निहाल सिंह की इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता ने पुलिस को शिकायत देते हुए एक महिला व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । जांचकर्ता एएसआई रविंद्र कुमार ने बताया की मृतक के पिता पाला राम की शिकायत पर एक महिला व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें