फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पाहसौर बस स्टैंड के नजदीक व्यक्ति के साथ मारपीट

Sun, 21 Jan 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बादली के पाहसौर बस स्टैंड के नजदीक एक व्यक्ति पर तीन-चार युवकों ने हमला कर दिया। इसमें उसे काफी चोटें आई हैं। पीड़ित ने बादली थाना पुलिस मेें शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता न्यू दिल्ली निवासी चंद्रजीत औंदवार ने बताया कि वह वेयर हाउस 1200-सी पाहसौर में शिफ्ट इंचार्ज के तौर पर कार्यरत है।
विज्ञापन

गत 18 जनवरी को वह कंपनी से छुट्टी करके अपने घर के लिए चला था। जब वह पाहसौर बस स्टैंड के पास पहुंचा तो तीन-चार युवकों ने उसे रोक लिया और बिना कुछ बताए हाथों में लिए हुए डंडों से उसे मारने लगे। इससे उसके पैर व हाथों में काफी चोटें आई। जब उसने शोर मचाया तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। घटना 18 जनवरी की शाम साढ़े 7 बजे की है। बादली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें