फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व प्रेमी के मोबाइल पर बजी घंटी से करीब आए ममता और हरिओम

Wed, 30 Apr 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रेमी के मोबाइल पर बजी एक घंटी से ममता और हरिओम करीब आए थे। इसके बाद चार माह के अवैध संबंध में अंधी हुई ममता ने न सिर्फ अपना सुहाग उजाड़ा, बल्कि बच्चों के सिर से भी पिता का साया छीन लिया।
विज्ञापन

यादव काॅलोनी में रहने वाला जसवीर मंडी में सब्जी बेचकर गुजारा करता था। उसकी 13 साल पहले ममता से शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि हरिओम भी अपने परिवार के साथ रहणिया कॉलोनी में रहता है।
ममता ने करीब 4 माह पहले अपने पहले प्रेमी हरिओम के बडे़ भाई से बात करने के लिए उसका नंबर डायल किया था। शादी होने के कारण हरिओम के बड़े भाई ने ममता से दूरी बना ली थी। मोबाइल का सिम उसने हरिओम को दे दिया था। ममता ने नंबर डायल किया तो फोन हरिओम ने उठाया। उसने बताया कि भाई की शादी हो गई है। इस तरह फोन पर दोनों में बातें होने लगीं और दोनों के बीच नजदीकी संबंध बन गए।
विज्ञापन

जसवीर शराब पीकर ममता से मारपीट करता था। जसवीर की मारपीट से ममता परेशान रहती थी। ममता ने हरिओम को यह बात बताई तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया।
आरोपी ने जसवीर से बनाई जान-पहचान
पुलिस के मुताबिक, आरोपी हरिओम सरिये की दुकान पर लेबर का काम करता था। उसने ममता से बात करके हरिओम से दोस्ती बढ़ाई। वह सब्जी मंडी में कई बार जसवीर से सब्जी खरीदकर लाया। इस तरह दोनों एक-दूसरे को जानने लगे। 26 अप्रैल की रात तय योजना के तहत दोनों ने मिलकर जसवीर की सिर पर पत्थर मारकर और गला दबाकर हत्या कर दी।
प्रेमी से चार साल बड़ी है ममता
ममता अपने प्रेमी हरिओम से चार साल बड़ी है। हरिओम की उम्र (24) साल है। ममता की उम्र (28) साल बताई जा रही है।

-पूछताछ में पता चला है दोनों चार माह से एक-दूसरे को जानते थे। हरिओम अपने बडे़ भाई का सिम इस्तेमाल करता था। उसी नंबर पर दोनों की बातें शुरू हुईं। ममता पति के शराब पीने व मारपीट से परेशान थी, इसलिए उसने अपने पति की हत्या की साजिश रची। रिमांड पर आरोपी से परना बरामद किया जाना है।
विज्ञापन

-बलदेव, शहर थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें