फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता फिर शर्मसार : सांखोल गांव में झाड़ियों में नवजात का शव मिला

Fri, 02 Feb 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 65 : सांखोल गांव की झाड़ियों में जांच के लिए पहुंची एफएसएल टीम और सेक्टर-6 थाना पुलिस।
विज्ञापन
ममता फिर शर्मसार : सांखोल गांव में झाड़ियों में नवजात का शव मिला
विज्ञापन

-बुधवार को पुराना कोर्ट परिसर के पास सेना की खाली जमीन पर मिला था शव
-बुधवार को मिले शव की गर्दन नहीं थी तो सांखोल में मिले शव का धड़ नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। क्षेत्र में दो दिन के अंदर ममता को शर्मसार करने दूसरा मामला सामने आया है। वीरवार को शहर से सटे गांव सांखोल में फिरनी के निकट झाड़ियों में एक नवजात का शव मिला। नवजात को कुत्तों ने नोच डाला है। केवल सिर और एक हाथ मिला है। काफी तलाश के बाद भी शरीर के अन्य हिस्से नहीं मिले । पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवाकर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दो दिन के अंदर दो शिशुओं के शव मिलने से लोग भी हैरत में हैं।
वीरवार को गांव सांखोल में कुछ महिलाएं झाड़ियों के पास से गुजर रही थीं। इस दौरान उनकी नजर बच्चे के शव पर गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीण जुटने शुरू हो गए। सूचना पाकर सेक्टर-6 थाना प्रभारी महेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए। शव नवजात का है और उसे कुत्तों द्वारा नोचा गया है। केवल सिर और एक हाथ ही बरामद हुआ। इससे पहले बुधवार को पुराना कोर्ट के नजदीक एक बच्ची का शव मिला था। उस शव की गर्दन नहीं थी। जबकि सांखोल से बरामद शव का धड़ नहीं है। दो दिन के अंदर सामने आए इन मामलों से लोग भी आहत हैं। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
सांखोल गांव से एक नवजात का सिर और हाथ बरामद हुआ है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। गांव में पूछताछ की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। अस्पतालों से हाल-फिलहाल में हुई डिलीवरी का रिकार्ड लिया जाएगा। नर्सिंग होम संचालकों, दाइयों से भी संपर्क किया जाएगा।
-महेश कुमार, प्रभारी, थाना सेक्टर-6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें