फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश से गेहूं और सरसों फसल को हुआ फायदा

Fri, 02 Feb 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। फरवरी माह शुरू होते ही बारिश होने से गेहूं और गन्ने की फसल को लाभ पहुंचा है। वहीं दलहनी फसलों के खेत में जलभराव से नुकसान होने की भी संभावना है। ऐसे में फसलों की सुबह-शाम निगरानी की आवश्यकता है। बीती रात हुई बारिश और सर्द हवाओं ने मौसम बदल दिया।
विज्ञापन

किसान हरपाल गुभाना, मनजीत बादली, जसबीर देवरखाना और आयुष पेलपा ने बताया कि इस वर्ष ठंड ज्यादा रही है और फसलों को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत रही है। ऐसे में रात के समय हुई अच्छी बारिश ने फसलों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। खासतौर पर गेहूं और सरसों के लिए सोने पर सुहागा साबित हुई है। गेहूं की फसल काफी प्रभावित दिख रही थी, लेकिन बारिश से फसल में लाभ जरूर मिलेगा। किसान अंकुर ने बताया कि गन्ना को काफी हद तक फायदा हुआ है, अगर बारिश नहीं होती तो इस बार गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचता लेकिन असामयिक बारिश किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें