फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मल्हान क्रिकेट अकादमी ने पांच विकेट से जीता मैच

Sat, 13 Jun 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एनएससीए झज्जर और मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। मैच में मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी वंश फलसवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में एनएससीए झज्जर और मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच एनएससीए समर कप का लीग मैच खेला गया। मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एनएससीए झज्जर की टीम 22.3 ओवरों में 95 रनों पर ऑल आउट हो गई।
इस दौरान बल्लेबाजी में पुष्कर ने 26 गेंदों में दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में अवनेश कुमार ने तीन विकेट हासिल किए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम ने 22.3 ओवरों में पांच विकेट पर 99 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन

इस दौरान बल्लेबाजी में आर्यन ने 42 गेंदों पांच चौकों की मदद से 31 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में ललित ने दो विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी आर्यन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं, मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी ललित को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें