दिल्ली-रोहतक रोड पर स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाते बच्चे।
बहादुरगढ़। शहर के निजी स्कूल संचालकों पर सरकारी आदेशों का कोई असर नहीं होता। इसका उदाहरण बुधवार को साफ नजर आया। सरकार की ओर से बुधवार को ईद होने के कारण अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन निजी स्कूल संचालकों ने सरकार के इन आदेशों को दरकिनार करते हुए सरेआम स्कूल खोले। इस पर न तो शिक्षा विभाग के अधिकारी और न ही प्रशासन ने कोई ध्यान दिया। बहादुरगढ़ क्षेत्र में लगभग 250 से अधिक छोटे-बड़े निजी स्कूल हैं, ये सभी खुले रहे। वहीं कई स्कूल संचालकों ने कनीना में हुई स्कूल बस दुर्घटना की खबर के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी।