फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को फसल अवशेष न जलाने के बारे में करें जागरूक : एसडीएम

Wed, 23 Oct 2024 04:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बादली के एसडीएम सतीश यादव की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर बैठक हुई। इसमें एसडीएम यादव ने उपमंडल कृषि अधिकारी बहादुगढ़ डा. सुनील कौशिक से उपमंडल बादली में पराली/फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में किए गए प्रयासों एवं कृषि विभाग द्वारा इस बारे में रोकथाम हेतु किए गए प्रबंध के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


बैठक में डा. सुनील कौशिक ने अवगत करवाया कि पराली को जलाने की रोकथाम हेतु किसानों को जागरूक करने के लिए उपमंडल के प्रत्येक गांव में कृषि विभाग के कर्मचारियों की डयूटी लगाई है। किसान को जागरूक करने के साथ-साथ गांव स्तर पर जागरूकता कैंपों का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जारी सीआरएम स्कीम के तहत 1000 रुपए प्रति एकड़ किसानों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में भी अधिक से अधिक अवगत करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं । बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को भी हिदायत दी गई कि वे इस कार्य को प्राथमिकता पर लेने के लिए सभी संबंधित थाना प्रबंधकों को दिशा निर्देश जारी करके कार्रवाई करवाना सुनिश्ति करें। बैठक में उपमण्डल कृषि अधिकारी, विषय विशेषज्ञ, पौसं बहादुरगढ़, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बादली व सहायक पुलिस उपायुक्त के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें