फोटो 71: गांव की गलियों की गंदगी को दिखाते ग्रामीण।
बादली। बाढ़सा गांव में अधिकारी भले ही बेहतर सफाई का दावा भले ही करते हो लेकिन गांव से कूड़ा उठान व स्वच्छता अभियान का दावा पूरी तरह से फेल हो गया है। लोगों ने गलियों में लगे कूड़े के ढेर हटवाने को लेकर प्रशासन से कई बार शिकायत की लेकिन न तो गलियोंं की सफाई हुई है और न ही कूड़े को उठाया गया है। ऐसे में ग्रामीणों क्षेत्र में चलाए जा रहे स्वच्छ हरियाणा मिशन के तहत स्वच्छता अभियान पर सवाल लगा दिया है। गांव में जगह-जगह पर लगे कूड़े के ढेर लगे हैं।
ग्र्रामीण योगराज और संदीप का कहना है कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और सुंदरीकरण को बढ़ावा देना है। मगर बाढ़सा गांव के ग्रामीण इन दिनों गंदगी की मार झेल रहे है। गांव की मुख्य सड़क और फिरनी पर गंदे नालों का कीचड़ दस्तक दे रहा है जिससे ग्रामीणों का रहना मुश्किल हो गया है। बार-बार प्रशासन से नालों की सफाई की मांग की जा रही है मगर नालों की सफाई नहीं की गई है।
उन्होंने कहना है कि गांव में बीमारियां फैलने का भी अंदेशा बन गया है। सरकार और प्रशासन को चाहिए कि वह तुरंत प्रभाव से सफाई कराकर नालों को साफ कराए ताकि गंदे पानी की निकासी से छुटकारा मिल सके।
निरीक्षण कर जांच करेंगे:
सफाई कार्य में तेजी लाई जाएगी। पंचायत को सफाई अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। सफाई कर्मचारियों की मदद ली जा रही है और जल्द ही सभी नालियों की सफाई करवाई जाएगी। दो दिन बाद स्वयं दौरा कर गंदगी वाले स्थान का निरीक्षण करेंगे।
उमेद, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बादली।
फोटो 71: गांव की गलियों की गंदगी को दिखाते ग्रामीण।