फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वकील हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गला रेतकर की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। माता गेट मोहल्ला निवासी अधिवक्ता देवराज चाहर (40) की हत्या के मामले में शहर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जा सकता है जहां से पुलिस उसका अदालत से रिमांड मांग सकती है।
विज्ञापन

इस मामले में हिमांशु के अलावा अन्य लोगों के शामिल होने की भी आशंका है। उनकी तलाश भी पुलिस कर रही है। वीरवार रात को माता गेट निवासी देवराज चाहर की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। कुल्ताना निवासी हिमांशु सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
पुलिस ने इस मामले में तीन टीमें लगा रखी थी। इसके अलावा घटनास्थल के अलावा अस्पताल के आसपास के भी पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले थे। सीसीटीवी में खुद देवराज इलाज कराते हुए और उनकी गाड़ी भी दिखी थी। पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य स्थानों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है। जांच अधिकारी अजीत ने बताया कि वकील की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी हिमांशु को झज्जर से गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें