फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मारपीट के मामले में एक नाबालिग सहित 7 आरोपी काबू

Sun, 21 Jul 2024 04:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। थाना बेरी के क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में चोट मारने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना बेरी की पुलिस टीम ने एक नाबालिग सहित सात आरोपियों को काबू किया है। थाना प्रबंधक बेरी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि संदीप निवासी जताई जिला भिवानी ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसने एमपी माजरा में मंदिर की जमीन को एक साल के लिए ठेके पर ले रखा है। 16 जुलाई को काला व उसका लड़का 4-5 अन्य व्यक्ति वहां पर आए और उसकी लाठी डंडों व कस्सी से पिटाई की। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास, सोनू निवासी बाघपुर के तौर पर की गई। दूसरे मामले में मनोज निवासी सिलानी के साथ मारपीट करने के मामले में चार आरोपियों को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजीव, संजय, संजीत व सुनील निवासी शेरिया के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें