नीलगाय को बचाने के चक्कर में उनका ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में बलबीर की गर्दन टूट गई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक बलबीर के दो शादीशुदा बेटे हैं। परिवार में शोक का माहौल है।
महेंद्रगढ़ के गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा नीलगाय को बचाने के प्रयास में ट्रक पलटने से हुआ।
विज्ञापन
मृतक बलबीर पुत्र बुद्धसिंह खुडाना के निवासी थे। वे सुबह करीब पांच बजे क्रशर पर रोड़ी लेने के लिए जा रहे थे। खुडाना गढ़ी के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। नीलगाय को बचाने के चक्कर में उनका ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में बलबीर की गर्दन टूट गई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक बलबीर के दो शादीशुदा बेटे हैं। परिवार में शोक का माहौल है।