फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: महाशिवरात्रि की धूम, जल चढ़ाने वालों की लगी होड़

विज्ञापन
15jjrp13- बेरी के मंदिर में ​शिवलिंग पर जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बेरी। महाशिवरात्रि पर मंदिरों की धर्मनगरी बेरी भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठी। मंदिरों में जल चढ़ाने वालों की होड़ लग गई। बेरी के बड़ा महादेव के मंदिर में सबसे ज्यादा श्रद्धालु जल चढ़ाने के लिए आए और बच्चे महिलाएं बुजुर्ग हर कोई भोले बाबा की अराधना में लगा था।
विज्ञापन

भक्तों का कहना था कि बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर की तरह बड़ा महादेव मंदिर महाभारत काल के समय से है। इसमें आसपास गांव की महिलाएं सज-धज कर नाचते गाते हुए पूजा-अर्चना के लिए बड़ा महादेव में पहुंचती हैं।
बड़ा महादेव के अलावा बेरी के पंचमुखी, ईमली वाला मंदिर, देवी जी मंदिर ,बालाजी मंदिर, शिव चौक पर शिव मंदिर, नवदेसर मंदिर सहित अनेकों मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

मंदिर में पूजा करने आए भक्तों ने बताया कि महाभारत काल से इस मंदिर मे पूजा अर्चना की परंपरा चली आ रही है। अगर कोई पूरा साल मंदिर में ना जाए आज के दिन बड़ा महादेव में जल चढ़ाता है तो उसे पूरे वर्ष का पुण्य मिलता है। धर्मनगरी में ही स्वयंभू मंदिर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें