फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली-रोहतक रोड पर लगेगी महाराजा स्टाइल की स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
फोटो-58: बहादुरगढ़ के नगर परिषद कार्यालय में रखा महाराजा टाइप की लाइटों का पोल। संवाद - फोटो : bishnah news
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से पहली बार शहर में महाराजा टाइप की सजावटी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। लाइटों को दिल्ली-रोहतक रोड पर मेट्रो लाइन के नीचे बने डिवाइडर पर लगाया जाएगा। नौ मीटर पोल के साथ डबल आर्क में 120 वाट की करीब 100 लाइटें लगाई जाएंगी।
नगर परिषद ने इन विशेष स्ट्रीट लाइटों का सैंपल पास कर दिया है। अब जल्द ही इन्हें डिवाइडर पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का हिस्सा बनाया जाएगा। करीब ढाई करोड़ की लागत से डिवाइडर के सौंदर्यीकरण का काम नगर परिषद की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां पर हरियाली के साथ-साथ डिवाइडर को कवर करने के लिए लोहे की ग्रिल भी लगाई जा रही है। दिव्य नगर योजना के तहत ये काम हो रहे हैं। ऐसे में महाराजा स्टाइल की ये लाइटें पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन का आकर्षक मिश्रण होंगी जिससे सड़क का दृश्य पूरी तरह बदल जाएगा।
डिवाइडर पर मेट्रो पिल्लरों के बीच में दो-दो लाइटें लगाई जाएंगी।
दरअसल, दिल्ली-रोहतक रोड शहर की सबसे व्यस्त और प्रमुख सड़कों में से एक है। मेट्रो लाइन के निर्माण के बाद यह क्षेत्र और भी महत्वपूर्ण हो गया है। ऐसे में यहां सौंदर्यीकरण के तहत सजावटी लाइटें लगाने का निर्णय लिया गया है ताकि शहर में प्रवेश करते ही लोगों को एक बेहतर और सुंदर माहौल का अनुभव हो।
विज्ञापन




महाराजा टाइप की लाइटों का डिजाइन शाही अंदाज में तैयार करवाया गया है जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक छवि को दर्शाएगी। आने वाले समय में अन्य प्रमुख सड़कों और चौराहों पर भी इसी तरह के सौंदर्यीकरण कार्य किए जाने की योजना है। महाराजा टाइप स्ट्रीट लाइटें बहादुरगढ़ को एक नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाएंगी।

-सरोज राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, बहादुरगढ़।

फोटो-58: बहादुरगढ़ के नगर परिषद कार्यालय में रखा महाराजा टाइप की लाइटों का पोल। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें