फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: आईआईटीएन बाबा बने अभय के परिवार को अब भी उसके घर आने की उम्मीद, लड़की के साथ भी फोटो वायरल

Mon, 20 Jan 2025 05:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

अभय सिंह बाबा के तौर पर फेमस तो हो गए, लेकिन एक लड़की के साथ फोटो वायरल हाे रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि यह लड़की वही है, जो चार साल तक अभय की गर्लफ्रेंड रही, लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन
माता-पिता के साथ अभय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटीएन से बाबा बने अभय सिंह परिवार को अब भी उम्मीद है कि वह घर आएगा। अभय सिंह के पिता एडवोकेट करण सिंह ग्रेवाल का कहना है कि उनका बेटा सीधा और सच्चा था और घरेलू जीवन छोड़ने का उसने जो कारण बताया, वह वास्तविक था। ग्रेवाल ने अपने बेटे अभय को एक बेहद संवेदनशील व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच मतभेद हर घर में आम बात है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अभय ने इन विवादों को कितनी गहराई से आत्मसात कर लिया है। माता-पिता को इससे सबक लेना चाहिए और अपने बच्चों की भलाई के लिए अपने विवादों को कम से कम करने का प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन


ग्रेवाल ने कहा कि अभय मेरा इकलौता बेटा है और कोई भी माता-पिता ऐसे निर्णय से खुश नहीं होगा, लेकिन अब मैं केवल यही प्रार्थना कर सकता हूं कि वह जहां भी है, खुश और स्वस्थ रहे। ग्रेवाल ने कहा कि उनकी उम्मीद इस बात पर टिकी है कि अभय ने खुद एक साक्षात्कार में कहा है कि अगर उन्हें यह रास्ता संतोषजनक नहीं लगता है तो वे इसे छोड़ देंगे। अभय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहा है कि मां–बाप भगवान नहीं हैं, उन्हें भी भगवान ने ही बनाया है। यह सतयुग का कॉन्सेप्ट है, जिसे कलयुग में यूज किया जा रहा है।

लड़की के साथ फोटो हो रही वायरल
अभय सिंह बाबा के तौर पर फेमस तो हो गए, लेकिन एक लड़की के साथ फोटो वायरल हाे रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि यह लड़की वही है, जो चार साल तक अभय की गर्लफ्रेंड रही, लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया। अभय सिंह का कहना है कि वह महज उसकी क्लासमेट और दोस्त है। वह शादीशुदा है। इस वायरल फोटो से वह भी परेशान है।
विज्ञापन


अभय ने बताया कि जब उसने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की तो मास्टर्स में मेरे साथ पढ़ रहे कुछ छाद्ध दोस्त बन गए। इसके बाद उनमें से दो दोस्तों ने आपस में शादी कर ली। मेरी उनके साथ एक फोटो थी, जिसे मैंने इंस्टाग्राम पर डाला था। अब फेमस हुआ तो लोगों ने वह फोटो निकाल ली। उस लड़की को मेरी गर्लफ्रेंड बता रहे हैं। इससे वह लड़की भी परेशान है। उसने फोन भी किया कि फोटो हटा दे, लोग मेरे बारे में पता नहीं क्या-क्या बोल रहे हैं।

गर्लफ्रेंड को लेकर अभय सिंह का कहना है कि पढ़ते वक्त उससे मुलाकात हुई थी। वह दूसरी ब्रांच की थी। हम 4 साल साथ रहे। फिर मेरे अंदर उसके लिए फीलिंग खत्म हो गई। मैंने उसे यह बात बताई कि जब फीलिंग ही नहीं है तो फिर इस रिलेशन को खींचना टॉर्चर होगा। हमने एक–दूसरे से बात कर ब्रेकअप कर लिया। अब गर्लफ्रेंड से मेरा कोई कॉन्टैक्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें