06jjrp15- झज्जर। ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी मधु। स्रोत- कोच
साल्हावास। कुरुक्षेत्र में 31 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में गांव बिरोहड़ की बेटी मधु ने हरियाणा की टीम से खेलते हुए जिले का नेतृत्व किया और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। एमेच्योर खो-खो एसोसिएशन की प्रधान डॉ. मुन्नी जून ने बेटी को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर हरियाणा के प्रधान जवाहर यादव, हरियाणा के सचिव महेंद्र कंबोज, पूर्व सचिव सुभाष रोहिल, जॉइंट सेक्रेटरी मोनू दलाल, जसवंत हुड्डा आदि मौजूद रहे। झज्जर एमेच्योर खो-खो के सचिव नवीन व मंदीप कोच ने सभी पदाधिकारी का धन्यवाद किया और साथ में अन्य खिलाडि़यों को भी खेल के प्रति जागरूक किया। संवाद