22jjrp03 कालियावास में मतदान सेमीनार के दौरान उपस्थित आयोजक।संवाद
झज्जर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र झज्जर के मार्गदर्शन पर खंड मातनहेल के गांव कालियावास में मतदान सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करना था। 18 साल के युवाओं को वोट बनवाने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीएलओ आसाराम मनजीत कौर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शहीद भगत सिंह युवा क्लब के प्रधान दीपक रहे। बीएलओ तथा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ने युवाओं को मतदान के लिए जागरूक किया। 18 साल के युवाओं को वोट बनवाने के लिए समझाया गया। कार्यक्रम में मतदान को लेकर युवाओं के द्वारा जुलूस यात्रा निकाली गई तथा सार्वजनिक स्थानों पर मतदान के पोस्टर लगाए गए। इस अवसर पर राहुल कुमार, हरीश कुमार, हर्ष, मोहित बूरा, प्रदीप बूरा, सचिन, अमित, जगबीर सिंह, राजेंद्र, ईश्वर पहलवान, कृष्ण चौकीदार उपस्थित रहे।