साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय मातनहेल एनएसएस इकाई के तत्वाधान में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन तीसरे तीन की शुरुआत एनएनएस के लक्ष्य गीत व योगाभ्यास से हुई। स्वयंसेवकों ने गांव मातनहेल में नशा मुक्ति के लिए रैली का आयोजन किया और गांववासियों को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने गांव मातनहेल की मथुरापुरी गोशाला में जाकर श्रमदान किया। सायंकालीन सत्र में कमा एजुकेशन एवं सोशल वेलफेयर सोसायटी के प्रधान कैलाश कुमार ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के नए नियमों की जानकारी दी। स्वयंसेवकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी ओमपति ने स्वयंसेवकों की खेल गतिविधि भी करवाई। संवाद