फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नाटक के जरिये लोगों को किया जागरूक

Sun, 23 Nov 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। ब्रेक थ्रू संस्था की तरफ से झांसवा गांव में बड़ी सी आशा अभियान के तहत तीन जगह नाटक मंचन हुआ। पहला नाटक स्कूल में और दो नाटक गांव में किए गए। ब्रेक थ्रू संस्था से राहुल ने कहा कि काम के दौरान हमने देखा कि गांव में 12वीं कक्षा के बाद लड़की कॉलेज नहीं जा रही हैं। वो अपनी उच्च शिक्षा से वंचित हैं। इसके बहुत से कारण हैं, जिनमें रूढ़िवादी सोच और जेंडर के आधार पर भेदभाव की अहम भूमिका है। नाटक में दिखाया गया कि इन समस्या को किस तरह से हल करके सोनिया अपनी कॉलेज की पढ़ाई करती हैं। वह समाज में अपने सपनों को पूरा करना चाहती है। झांसवा स्कूल से अध्यापिका सुशीला ने कहा कि नाटक में दिखाया गया कि एक लड़की के आगे बढ़ने में बहुत लोग बाधक बनते हैं। अगर माता पिता सहयोगी बन जाते हैं तो लड़कियों को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें