फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा बीज विकास निगम की दुकान से 20 क्विंटल गेहूं का बीज वितरित

Sun, 23 Nov 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास हरियाणा बीज विकास निगम की दुकान से शनिवार को 20 क्विंटल गेहूं का बीज किसानों को वितरित किया गया। बचा हुआ 130 क्विंटल गेहूं का बीज आगामी दिनों में किसानों को वितरित किया जाएगा। जिले में किसानों को गेहूं का बीज वितरित करते हुए एक माह से ज्यादा का समय हो चुका है। इसके चलते अब कम किसान ही गेहूं का बीज लेने के लिए आ रहे है।
विज्ञापन

गेहूं का बीज लेने के लिए आने वाले किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से गेहूं का बीज वितरित किया जा रहा है। हरियाणा बीज विकास निगम की दुकान पर 150 क्विंटल गेहूं का बीज बचा हुआ था, जिसमें से शनिवार को 20 क्विंटल गेहूं का बीज किसानों को वितरित किया गया। अब 130 क्विंटल गेहूं का बीज बचा हुआ है, जिसे आगामी दिनों में किसानों को वितरित किया जाएगा। वहीं, अभी गेहूं का बीज आने की कोई उम्मीद नहीं है।

इफको केंद्र से यूरिया किया वितरित
शहर की अनाज मंडी में स्थित इफको केंद्र पर शुक्रवार को 500 बैग यूरिया पहुंचा था। शनिवार को मशीन में यूरिया चढ़ाए जाने के बाद किसानों को वितरित करना शुरू किया गया। वहीं, शाम तक सभी 500 बैग यूरिया किसानों को वितरित कर दिया गया।

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के  चलते इ पवित्र ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें