फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मातृ दिवस पर भारत स्वाभिमान के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
कार्यक्रम के दाैरान माैजूद स्त्री शक्ति संगठन और पतंजलि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के पदा​धिकारी। अम - फोटो : कार्यक्रम के दाैरान माैजूद स्त्री शक्ति संगठन और पतंजलि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के पदा​धिकारी। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। स्त्री शक्ति संगठन एवं पतंजलि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मातृ दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डीएसओ स्वरक्षा, योग एवं खेल अकादमी, झज्जर चुंगी रोहतक स्थित कार्यालय में हुआ। चर्चा का विषय भारत स्वाभिमान हेतु जागरूकता एवं प्रयास रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में इस बात पर विस्तृत चर्चा हुई की किस प्रकार माता एवं पारिवारिक इकाई द्वारा समाज एवं राष्ट्र का निर्माण हो। स्वदेशी वस्तुओं, सेवाओं का उपयोग, आयुर्वेद गुरुकुल व्यवस्था के माध्यम से सशक्त भारत निर्माण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विनोद सोनी रहे। कार्यक्रम के प्रबंधक अकादमी संचालक राकेश बधवार रहे। पवन गहलोत एवं युवा सदस्य पावनी ने गीत एवं कविता के माध्यम से मां के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम में बच्चों एवं पर्यावरण के प्रति मातृत्व भाव के लिए सुमन गहलोत को मातृशक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



इनकी रही सहभागिता
कार्यक्रम में स्त्री शक्ति संगठन की अध्यक्ष ममता शर्मा, कार्यक्रम प्रबंधक युधिष्ठिर लाल असीजा, सुमन शर्मा, कीर्ति चुग, सुमन गहलोत, पवन गहलोत एवं पावनी उपस्थित रहे। वहीं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट से हरियाणा राज्य प्रभारी, जिला अध्यक्ष जगदीश आर्य, पतंजलि योग समिति जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा, पतंजलि योग समिति महिला जिला अध्यक्ष मिथिलेश, वरिष्ठ सदस्य राजकुमार भारद्वाज, राजेश आर्य, योग शिक्षक देवी सिंह आर्य, अनिल आर्य, अजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें