झज्जर क्षेत्र में सामाजिक संस्था ब्रेक थ्रू के पदाधिकारी महिला व बच्चों को जागरूक करते हु
झज्जर। ब्रेकथ्रू संस्था की तरफ से 10 जुलाई से चल रहे किशोर किशोरी मेला अभियान का समापन शनिवार को हो गया। संस्था की ममता मीना ने बताया कि यह अभियान झज्जर के 39 ग्राम पंचायत में 44 स्कूल में चलाया गया और लगभग 35 से 36 हजार लोगों को नाटक दिखाकर जागरूक किया गया।
ब्रेकथ्रू संस्था से पूनम ने कहा कि हमने काम के दौरान देखा कि घर का माहौल सही नहीं होने पर किशोर किशोरी और युवा अपनी पढ़ाई ठीक से नहीं कर पाते हैं। गांव में लाइब्रेरी भी नहीं है। घर में लड़की और महिलाओं के साथ मारपीट होती है। आज भी उनके साथ हिंसा हो रही है। हिंसा को लैंगिक भेदभाव बढ़ावा दे रही है। अनुराधा ने कहा कि हमने यह भी देखा की किशोर किशोरी और युवा अपने सपनों को लेकर अपने माता पिता से खुलकर बात नहीं कर पा रहे हैं। इस नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया है किशोर किशोरी और माता पिता के बीच दोस्ताना रिश्ता होना बहुत जरूरी है और वो एक-दूसरे के प्रति संवेदनशील बने। इस अवसर पर अनूप, ब्रेकथ्रू टीम से अनुराधा, ममता मीना, पूनम रानी, राकेश कुमारी, वीरेंद्र, रघुवंश, दीपक, मुनीश, कनिका, मुस्कान, पूजा, सलोनी, निहार, मोहित, राम, शब्द, सिमरन, सीमा मौजूद रहे।